Kitchen Ko Kaise Sajaye

छोटे से किचन को कैसे सजाएं | Kitchen Ko Kaise Sajaye

Kitchen Ko Kaise Sajaye: आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो अपने छोटे से किचन को सजाना चाहते हैं, यानी कि अपने छोटे से किचन को ऑर्गेनाइज करना चाहते हैं।

किचन को ऑर्गेनाइज करने से मतलब है कि आपको किचन में अपने सामान को इस तरीके से सजाना है कि आपको कोई भी सामान ढूंढने में परेशानी ना आए और आपका किचन का काम जल्दी से जल्दी हो जाए।

अगर आप किराए पर रहते हैं तो आपको अपने किचन को तोड़-फोड़ कर नए डिजाइन से बनाने की इजाजत नहीं है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप बिना रिनोवेशन किए अपने किचन को खूबसूरत और व्यवस्थित बना सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जैसे ही आप रसोई में प्रवेश करें और काम करें, तो आपको यह महसूस नहीं होना चाहिए कि आपकी रसोई में सभी सामान अस्त-व्यस्त यानी उलझा हुआ है और आपको रसोई में कोई भी सामान ढूंढने में परेशानी हो रही है। आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी मदद करेगा।

आपको किचन में सामान कैसे रखना चाहिए, सभी सामान कैसे सजाना चाहिए और किचन को व्यवस्थित करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें और किचन से जुड़ी सभी जानकारी को ध्यान से समझें।

Chote Aur Sadharan Kitchen Ko Kaise Sajaye

यदि आपका किचन का साइज छोटा है और उसमें काउंटर की जगह भी बहुत कम है तो आपको कुछ इस तरीके से अपने सामान को ऑर्गेनाइज करना चाहिए। जिससे आपको काम करने में आसानी होगी और आपका समय भी बचेगा। क्योंकि आपको समानढूंढने में परेशानी नहीं आएगी।

Kitchen Ko Kaise Sajaye
  • आपको अपनी पूरी रसोई को साफ सुथरा रखना चाहिए ताकि आपका बार-बार रसोई में आने का मन हो।
  • आपको अपने गैस बर्नर अथवा चूल्हे के राइट हैंड साइड 15 सेंटीमीटर की दूरी पर तेल और पानी के डिब्बे या बास्किट रखनी चाहिए।
  • गैस चूल्हे के लेफ्ट हैंड साइड में आपको मसाले की एक बहुमंजिला बास्केट अथवा टोकरी रखनी चाहिए। जिससे कम जगह में आप एक साथ ज्यादा सामान ( रोज मर्रा का ) रख सके।
  • आपको एक छोटा ऑर्गेनाइजर खरीदना चाहिए जिसमें आप छोटी चीजें जैसे चाकू, कैंची, ब्रश, Squeezer आदि रख सकें।
  • आपको अपने किचन के लिए एक हैंगर खरीदना चाहिए जिसमें आप अपने रोजाना के इस्तेमाल होने वाली चीजों को लटका सकते हैं जैसे कि चिमटा, चमचा, चाय छलनी, चम्मच और भी बहुत सारी चीजें।
  • आपको अपने सिंक के पास एक बर्तन रखने का स्टैंड रखना चाहिए। जिसमें आप बर्तन धोकर रख सके और उसमें से बर्तन निचुड़ सके यह किचन के लिए सबसे अच्छी और जरूरी उपकरण में से एक है।
  • सिंक को साफ करने के लिए आपको सिंक के पास एक wiper और सूखा कपड़ा रखना चाहिए।
  • बर्तन धोते समय साबुन रखने के लिए आपको एक दलीय खरीद कर सिंक के दीवार में फिट कर देनी चाहिए।

Modular Kitchen Ko Kaise Sajaye

मॉड्यूलर किचन बनाने के बाद आपको उसका रखरखाव कैसे करना चाहिए? ताकि आपको काम करने में कोई परेशानी न हो, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मॉड्यूलर किचन में आपको ऊपर और नीचे कैबिनेट देखने मिलते है और बीच में एक काउंटर टॉप होता है। जिसके ऊपर एक गैस स्टोव, एक सिंक और आवश्यक वस्तुएँ रखने का जगह होती है।

मॉड्यूलर किचन को सजाने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं। मॉड्यूलर किचन एक बहुत ही खूबसूरत और अच्छे तरीके से डिजाइन किया गया किचन है। लेकिन हम आपको बताएंगे कि आपको मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन को कैसे व्यवस्थित करना चाहिए ताकि आपका समय भी बचे और काम करते समय आपको अच्छा भी महसूस हो।

  • आपको सूखी वस्तुएं जैसे आटा, चावल, दालें आदि निचली अलमारी में रखनी चाहिए और सभी के लिए अलग-अलग जगह चुननी चाहिए।
  • स्लाइडिंग डोर अलमारी में आपको वह पैकेट वाला समान रखना चाहिए।
  • S – Corner वाली जगह में आपको वह डिब्बे वाला सामान रखना चाहिए जो आपको कभी कभी पयोग में लेना हो। जिसे आप स्टोर करके रखना चाहते हैं।
  • स्टोव के नीचे वाले स्लाइडिंग drawer में आपको अपना चकला बेलन आदि रखना चाहिए, जिससे आप खाना बनाते समय जल्दी से इन्हें निकाल पाए।
  • आपको कैबिनेट के अंदर प्लेट रखने के लिए अलग डिजाइन और चम्मच, चाकू आदि रखने के लिए अलग डिजाइन बनवाना चाहिए।

आपको बता दे की मॉड्यूलर किचन को बनाने में आपका 1.5 लाख से 2 लाख रुपए का खर्चा आ सकता है। यदि आप देखना चाहते हैं कि 1.5 लाख से 2 लाख में किस तरीके का किचन बनता है तो आप नीचे दी गई वीडियो को पूरा देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

FAQ

छोटी जगह के लिए कौन सी शेप किचन बेस्ट है?

छोटी जगह के लिए L Shape किचन सबसे अच्छा रहेगा। यदि आपका किचन इससे भी छोटा है तो आप सिर्फ एक सीधा काउंटर बना सकते हैं और उसके ऊपर अपना स्टोव, सिंक आदि रख सकते हैं।

अपने किचन को कैसे सुंदर बनाएं ?

आप अपने किचन की दीवार पर वॉलपेपर या टाइल लगा सकते हैंऔर अपने किचन की सभी दीवारों को दोबारा से रंगवा सकते हैं यदि आपके पास अच्छा बजट है तो आप किचन में कैबिनेट लगवा सकते हैं।

नॉर्मल किचन को कैसे सजाएं Kitchen Ko Kaise Sajaye?

नॉर्मल किचन को सजाने के लिएआपकोउन सभी सामानों को खरीदना चाहिए जिससे आपका किचनका सभी सामान एक ही जगह पर स्टोर हो सकेजैसे की बहु मंजिला प्लास्टिक की अलमारी, दीवार पर टांगने के लिए हैंगर, सिंक के लिए बर्तन स्टैंड आदि।

एल के आकार का मॉड्यूलर किचन | मॉड्यूलर किचन फोटो एल आकार का रसोई का डिजाइन सामान्य तौर पर छोटे किचन के लिए बनाया जाता है। यदि आप भी अपने छोटी सी रसोई को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आपको एल एल आकार का मॉड्यूलर किचन बनाना चाहिए।

2 thoughts on “छोटे से किचन को कैसे सजाएं | Kitchen Ko Kaise Sajaye”

  1. Pingback: Middle Class Kitchen Design Indian Style - Small House Plane

  2. Pingback: Very Small Kitchen Design Pictures Modern - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top