एल के आकार का मॉड्यूलर किचन

एल के आकार का मॉड्यूलर किचन | मॉड्यूलर किचन फोटो

एल के आकार का मॉड्यूलर किचन: एल आकार का रसोई का डिजाइन सामान्य तौर पर छोटे किचन के लिए बनाया जाता है। यदि आप भी अपने छोटी सी रसोई को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आपको एल एल आकार का मॉड्यूलर किचन बनाना चाहिए।

एल आकार का मॉड्यूलर किचन का डिजाइन सबसे बेहतर और खूबसूरत माना जाता है। यदि आप मॉड्यूलर किचन बनवाना चाहते हैं, तो आपको एल आकार में ही मॉड्यूलर किचन बनवाना चाहिए।

इसमें आपको थोड़ी सी जगह में ही अच्छा किचन देखने को मिल जाता है। मॉड्यूलर किचन में आपको थोड़ी सी दूरी पर ही सभी सामान देखने को मिलता है। आपको किचन में सामान लेने के लिए इधर से उधर ज्यादा नहीं चलना। पड़ेगा।

एल आकार का किचन अच्छा क्या होता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एल आकार का किचन डिजाइन सबसे लोकप्रिय किचन लेआउट में से एक है। सुविधा और कार्य को मिलाकर, एल-आकार के रसोई लेआउट में दो दीवारों पर काउंटरटॉप्स और कैबिनेटरी शामिल हैं जो 90 डिग्री पर मिलती हैं।

जो कि एक ‘एल’ आकार बनाता है। आप काउंटर के एक हिस्से को सिंक के लिए उपयोग कर सकते है और दूसरे हिस्से का उपयोग खाना पकाने के लिए किया कर सकते है।

यदि आप अपनी रसोई को नया डिज़ाइन प्रदान करना चाहते है, तो यहां पर बहुत से डिज़ाइन प्रस्तुत किये गए है आप एल आकार की रसोई का डिज़ाइन चुन सकते है। एल आकार की रसोई होने से आपकी रसोई कार्यक्षमता बढ़सकती है।

लेटेस्ट मॉडलर किचन डिजाइन

यदि आपका मकान छोटा है और आप एक छोटी सी रसोई बनाना चाहते हो जो बिल्कुल ऑर्गेनाइज हो। तो आप इस प्रकार की रसोई का डिजाइन रख सकते हैं, यहां पर हमने दो मॉड्यूलर किचन के डिजाइन आपको दिखाई हैं।

दोनों ही किचन देखने में काफी खूबसूरत हैं। काउंटर की के नीचे कैबिनेट दिया गया है और टॉप में भी कैबिनेट लगाए गए हैं। कैबिनेट लगाने से आपको फायदा होगा कि आप किचन में अपना सामान स्टोर करके रख सकते हैं और जल्दी से निकल भी सकते हैं। इसे आपका समय भी बचेगा और आपका किचन देखने में सुंदर लगेगा।

एल के आकार का मॉड्यूलर किचन

मॉड्यूलर किचन इमेजेज

यहां हमने आपके लिए एल आकार में मॉड्यूलर किचन के कुछ डिजाइन सांझा किए हैं। जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं। सभी किचन को अलग-अलग डिजाइन में बनाया गया है और सभी का कलर डिजाइन भी अलग है। छोटे किचन और बड़े किचन दोनों ही प्रकार के डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से आप किसी भी प्रकार का डिजाइन चुन सकते हैं।

एल के आकार का मॉड्यूलर किचन
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस किचन का कलर थीम आसमानी रखा गया है और काउंटर टॉप की ऊपरग्रेनाइट मार्बल लगाया है। दीवारों के ऊपर टाइल का प्रयोग किया गया है, आप चाहे तो वॉलपेपर भी लगा सकते हैं।

काउंटर टॉप के ऊपर आपको कैबिनेट देखने को मिलते हैं। सभी कैबिनेट लैमिनेटेड वुडन से बनाए गए हैं। सभी कैबिनेट के ड्रॉ और स्लाइड के द्वारा खोलते हैं, जो की देखने में एक प्रीमियम लुक देते हैं।

पीला एल आकार मॉड्यूलर किचन डिजाइन

आप जानते है किचन घर की उन जगह में से एक जहां आप सबसे ज्यादा समय व्यतीत करते है। इसलिए आपको को ऐसा बनाना चाहिए, जिससे आपका मन बार बार वहां जाने के लिए उत्सुक हो। यह पिले रंग का मॉडुलर किचन आपके आपके रसोई में विशेष रूप से नए रंग बिखेरगा। पीला रंग का यह डिज़ाइन देखने में बहुत ही आकर्षक लगेगा।

ग्रे और सफेद रंग में एल के आकार का मॉड्यूलर किचन

यदि आप कम लागत में एक मॉडुलर किचन बनाना चाहते है। तो आप सिंपल किचन डिज़ाइन का चयन कर सकते है। यह एक ग्रे और सफेद रंग की थीम में कम लागत वाला मॉडुलर किचन डिज़ाइन है।

इसमें प्लाई बोर्ड और लैमिनेटेड शीट का प्रयोग करके कैबिनेट बनाये गए है। आप चाहे तो पहले से सीमेंट की अलमारी बनवा सकते है और उसमें लकड़ी के दरवाजे लगवा सकते है। इससे आपका किचन सुन्दर भी होगा और कम खर्च में भी बन जायेगा।

FAQ

एल आकार की रसोई का नुकसान क्या है?

एल आकार की रसोई में आपको एक परेशानी हो सकती है कि आप इसमें एक से अधिक लोग खड़े होकर आराम से काम नहीं कर सकते हैं। जगह की कमी होने के कारणएल शेप की किचन का डिजाइन किया जाता है।

एल आकार की रसोई के क्या उपयोग हैं?

एल आकार की रसोई का प्रयोग उन जगहों पर किया जाता है, जहां जगह कम होती है। रसोई के दोनों सिरे कोनों में छिपे हुए हैं। ओपन किचन डिजाइन होने पर किचन के बाकी दो कोने खुले रह सकते हैं। या फिर एक कोने में रसोई का दरवाजा हो सकता है और दूसरा कोना बंद हो सकता है।

किचन का साइज कितना होना चाहिए?

छोटे किचन का आकार आप 6 फुट x 5 फुट रख सकते हैं और बड़े किचन का आकार आप 12 फुट x 9 फुट रख सकते हैं जिसमें 12 फुट लंबाई है और 9 फीट चौड़ाई है।

मॉड्यूलर किचन की न्यूनतम लागत कितनी है?

भारत में एक मॉड्यूलर किचन बनाने की कीमत लगभग 50000 से लेकर ₹70000 तक आ सकती है। यह खर्चा किचन के आकार के ऊपर निर्भर करता है। यदि किचन का साइज छोटा है। तो आपका खर्चा भी काम होगा यह खर्चा बड़े किचन के हिसाब से बताया गया है।

Small Kitchen Decorating Ideas

Small Kitchen Decorating Ideas On Budget हमने उन लोगों के लिए Small Kitchen Decorating Ideas प्रस्तुत किये है, जिनके पास बड़ी रसोई के लिए जगह नहीं है। परन्तु वह अपनी छोटी रसोई को भी खूबसूरत बनाना चाहते…

यदि आपको एक ऐसे मकान का नक्शा बनवाना है। जो कम बजट में बन पाए, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारा 7398460368 व्हाट्सएप नंबर है। इस पर आप हमें मैसेज कर सकते हैं और अपने मकान का नक्शा बनवा सकते हैं। आपको बता दे की मकान का नक्शा बनाने के लिए आपको 50% एडवांस देना होगा।

Your YouTube Chaneel – Watch

Also Read,

2 thoughts on “एल के आकार का मॉड्यूलर किचन | मॉड्यूलर किचन फोटो”

  1. Pingback: छोटे से किचन को कैसे सजाएं | Kitchen Ko Kaise Sajaye - Small House Plane

  2. Pingback: Middle Class Kitchen Design Indian Style - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top