घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है

घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है

घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है: घर बनाते समय हर किसी व्यक्ति के मन में यह सवाल जरूर आता है, कि उन्हें अपने मकान में कौन सी ईंटों का प्रयोग करना चाहिए .बाजार में बहुत प्रकार की ईंटें आ रही हैं जैसे कि लाल ईंटें, fly ash brick (ईंटें) AAC ब्लॉक, कंक्रीट ब्लॉक आदि। इन सभी को देखते हुए एक आम आदमी के मन में सवाल आता है, कि इनमें से कौन सी ईंटें उसके मकान बनाने के लिए सही रहेंगे और जिससे उसका मकान बनाने का खर्चा भी कम हो।

आज के इस आर्टिकल में हम इसी के ऊपर बात करेंगे कि आपको अपना मकान बनाते समय कौन सी ईंटों का प्रयोग करना चाहिए या फिर आप यह भी समझ सकते हैं कि घर बनाने के लिए सबसे ही अच्छी ईंटें कौन सी हैं?

घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है जानने से पहले

आपको यह पता होना चाहिए कि ईटें कितने प्रकार की होती है और उन सभी की क्या-क्या quality बताएं होती हैं। यदि आप इन सभी ईंटों की गुणवत्ताओं के बारे में जानते होंगे तो आपके लिए पहचानना आसान होगा कि आपके घर बनाने के लिए आपको कौन सी ईटों उपयोग करनी चाहिए।

ईट कितने प्रकार की होती है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

खुद को बताने की बाजार में चार प्रकार की इन्हें देखने को मिलती है जिनके बारे में नीचे बताया गया है कि वह कौन-कौन सी ईटें हैं।

  • Red brick (लाल ईंट)
  • Fly ash brick( फ्लाई ऐश ईंट या राख की ईंट)
  • AAC Block(एएसी ब्लॉक)
  • Concrete block(कंक्रीट ब्लॉक)

सभी ईटों के गुणवत्ता और विशेषताएं

S.No.QualityRed BrickFly Ash BrickAAC BlockConcrete Block
1.Manufacturing processइन ईंटों को clay द्वारा बनाया जाता है और सूखने के बाद इन्हें भट्टी में 1200 डिग्री सेल्सियस पर जलाया जाता है, फिर ये ईंटें बनती हैं।फ्लाई ऐश ईटें बनाने के लिए सीमेंट, बालू ,फ्लाई ऐश(राख ) और पानी मिलाकर बनाया जाता है। इसमें फ्लाई ऐश की मात्रा ज्यादा होती है।AAC ब्लॉक को सीमेंट लाइम ब्लॉक बालू, चूना, जिप्सम अलुमुनियम पाउडर और पानी मिलाकर बनाया जाता है।कंक्रीट ब्लॉक को बनाने के लिए सीमेंट सैंड और एग्रीगेट का प्रयोग किया जाता है।
2.Size190x90x90mm (Standard)
230x110x75mm(Nominal)
190x90x90mm625x200x100 (4″ block)
625x200x150 (6″ block)
625x200x200 (8″ block)
625x200x225 (9″ block)
400x200x100
500x100x75
300x100x50
3.Shapesize और shape में एक बराबर नहीं होतीsize और shape में एक बराबर होती है।size और shape में एक बराबर होती है।size और shape में एक बराबर होती है।
4.Compressive Strength3N/mm2 to 10N/mm2
यह ईंटें 35kg से 100kg/cm2 सहन कर सकती हैं।
10N/mm2 to 12N/mm2
यह ईंटें 100kg से 112kg/cm2 सहन कर सकती हैं।
3N/mm2 to 5N/mm2
यह ईंटें 30kg से 50kg/cm2 सहन कर सकती हैं।
3N/mm2 to 7N/mm2
यह ईंटें 30kg से 70kg/cm2 सहन कर सकती हैं।
5.Mortar Consuptionshape और size बराबर ना होने के कारण इनमें ज्यादा मसाला लगता है, जिससे मकान बनाने का खर्च भी बढ़ता है।इन ईटों का shape और साइज बिल्कुल एक बराबर होता है इसलिए इन ईटों में प्लास्टर और चिनाई के समय कम मसाला (मोर्टार ) लगता है।AAC ब्लॉक का साइज भी एक बराबर होने के कारण इन में मोर्टार कम लगता है वैसे तो इन ईटों के लिए मोर्टार की जगह adhesive का प्रयोग किया जाता है।Concrete ब्लॉक का साइज भी एक बराबर होने के कारण इनमें मोर्टार कम लगता है
6.Water Absorptionलाल ईंटों की पानी सोखने की क्षमता 15% से 25% से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह ईंटों की गुणवत्ताओं के ऊपर निर्भर करता है लाल एट तीन प्रकार की होती हैं 1st class, 2nd class, 3rd class, 3rd class 25 प्रतिशत से अधिक पानी नहीं सूखती चाहिए .फ्लाई ऐश ब्रिक की पानी सोखने की क्षमता 6 से 12% तक होती है। ईट के वजन का 12 %AAC Block की पानी सोखने की क्षमता 10% तक होती है। ईट के वजन का 10 %Concrete Block की पानी सोखने की क्षमता 10% तक होती है। ईट के वजन का 10 %
7.Curingइन ईंटों की दीवार में तराई करने के लिए अधिक मात्रा में पानी चाहिए होता है।इन ईंटों की दीवार में तराई करने के लिए लाल ईटों की अपेक्षा कम पानी चाहिए होता है।एक ब्लॉक में तराई करने की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि इनकी चिनाई करने के लिए एडहेसिव केमिकल का प्रयोग किया जाता है।इन ईटों की चिनाई करने के बाद तराई करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है परन्तु लाल ईटों से कम पानी लगता है।
8.Breakage and utilisationइन ईटों में अधिक वजन व shape और size बराबर ना होने के कारण इनकी टूट फुट ज्यादा होती है यह 12 % या इससे अधिक भी हो सकती है।इन ईटों को ट्रांसपोर्ट करने और चिनाई के समय प्रयोग करते समय इनकी टूट फुट कम होती है और इन्हें 95 % तक प्रयोग किया जा सकता हैजो की लाल ईंटों की तुलना में बहुत अधिक है।AAC Block नाज़ुक होने के कारण ट्रांसपोर्ट करते समय इनमे 3 % ईटें पहले ही टूट जाती है और साइट पर भी अगर इन्हे संभाल कर न रखा जाये तो ये % बढ़ सकता है।इन ईटों की इस स्ट्रेंथ ज्यादा होती है और यह ट्रांसफर करते समय बहुत कम टूटते हैं इसलिए इन ईटों का प्रयोग 95% से अधिक किया जा सकता है।
9.Usesलाल हिट बहुत ही अधिक मजबूत और high compressive strength की होती है इसलिए इन ईटों का प्रयोग हर प्रकार के निर्माण कार्य के लिए किया जा सकता है। हालांकि, इन ईटों का वजन अधिक होता है, इसलिए इन ईटों का प्रयोग उन बिल्डिंगों में नहीं किया जा सकता। जहां पर बिल्डिंग का लोड कम करने की आवश्यकता होती है।इनईटों का प्रयोग भी हर प्रकार के निर्माण में किया जा सकता है। यह ईंटें लाल ईटों की तरह ही होती है परंतु इन्हें फ्लाई ऐश से बनाया जाता है।इन ईटों का प्रयोग उन जगहों पर किया जाता है। जहां पर निर्माण कार्य जल्दी करना होता है और बिल्डिंग का वजन कम चाहिए होता है, क्योंकि इन ईटों का वजन कम होता है और इसे निर्माण कार्य जल्दी होता है।इन ईटों का प्रयोग भी हर प्रकार के कंस्ट्रक्शन में किया जा सकता है परंतु इन ईटों का अधिकतर प्रयोग फाउंडेशन, बेसमेंट, retaining wall, gradening आदि बनाने के लिए ज्यादा किया जाता है और उन्हीं के लिए ज्यादा सलाह दी जाती है.
10.Costइन ईटों की कीमत ₹8 से लेकर ₹12 प्रति ईट होती हैफ्लाई ऐश ईटों की कीमत ₹5 से लेकर ₹8 प्रति ईट होती है।यह AAC Block की कीमत ₹30 से लेकर ₹70 प्रति ब्लॉक होती है।कंक्रीट ब्लॉक की कीमत ₹20 से लेकर₹45 प्रति ब्लॉक होती है।

घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है

यदि आप सिर्फ यही जानना चाहते हैं कि घर बनाने के लिए सबसे अच्छी ईंटें कौन सी है तो आपको हम बता दे की फ्लाई ऐश ईटें ( Fly Ash Bricks) आज के समय में सबसे अच्छी ईंटें हैं। आपको इन ईटों से अपना मकान का निर्माण करना चाहिए यह इन्हें सस्ती और टिकाऊ और मजबूत है।

इन ईटों का size और shape एक बराबर होता है इसलिए आप का मोर्टार यानी कि मसाला लगाने का खर्च भी कम आता है। जितनी आपकी ईंटें छोटी बड़ी या फिर एक बराबर साइज की नहीं आपका उतना ही ज्यादा मसाला लगेगा और उतना ही आपको बिल्डिंग मटेरियल का खर्च उठाना पड़ेगा।

कैसे पता करें कि कौन सी ईंटें हमारे लिए सही है

आज के समय में बहुत प्रकार की ईंटें बाजार में मिल रही हैं परंतु आपको यह पता होना चाहिए कि आप किस प्रकार का निर्माण करना चाहते हैं उसी हिसाब से आपको ईंटों का चयन करना चाहिए।

  • यदि आप लोड बेयरिंग स्ट्रक्चर बनाना चाहते हैं तो आप लाल ईंट या फ्लाई ऐश ईट का प्रयोग कर सकते हैं।
  • यदि आप एक बजट फ्रेंडली मकान बनाना चाहते हैं तो आपको फ्लाई ऐश ईंटों का ही प्रयोग करना चाहिए।
  • यदि आप पहले फ्रेम स्ट्रक्चर ( पहले ढलाई ) करना चाहते हैं और उसके बाद चिनाई करना चाहते हैं तो आपको यह AAC ब्लॉक का प्रयोग करना चाहिए। इसे आपके मकान बनाने का समय भी बचेगा और प्लास्टर करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

1 thought on “घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है”

  1. Pingback: 6 Room House Design in Village For Two Family Free PDF - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top