grit wash plaster

Grit Wash Plaster Kya Hota Hai

Grit Wash Plaster: ग्रिट वॉश प्लास्टर दीवारों की मजबूती और बाहरी डिज़ाइन को सुन्दर बनाने के लिए किया जाता है। ग्रिट वॉश प्लास्टर साधारण से बिलकुल अलग होता है। ग्रिट वॉश प्लास्टर करने के लिए छोटे छोटे मार्बल स्टोन, कोर्स एग्रीगेट, सफेद पाउडर, सफ़ेद और ग्रे सीमेंट का प्रयोग किया जाता है।

ग्रिट वॉश प्लास्टर कराने से दीवार मजबूत और वाटरप्रूफ बनती है, अगर आप दीवार को रफ और मजबूत डिजाइन देना चाहते हैं तो ग्रिट वॉश प्लास्टर करवा सकते हैं। हम इस प्लास्टर को करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानेंगे और यह प्लास्टर लगाने के बाद कैसा दिखेगा। इसके नुकसान और फायदे क्या हैं इस पर भी हम प्रकाश डालेंगे।

Grit wash plaster use kaise kare

ग्रिट वॉश प्लास्टर करने के लिए आपका सबसे पहला गेट पास का मटेरियल चाहिए होगा जिसमें स्टोन चिप्स, सफेद सीमेंट, ग्रे सीमेंट और सफेद पाउडर की अवश्यक्ता होती है वह साथ में लकड़ी की स्ट्रिप्स चाहिए होती जिसकी मदद से आप अलग अलग डिब्बे बना सकते है जिसमे प्लास्टर किया जायेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ग्रिट वॉश प्लास्टर करने से पहले आपको दीवार पर बालू का खुरदरा प्लास्टर करना होगा। तभी आप ग्रिट वाश प्लास्टर कर सकते है।

ग्रिट वॉश प्लास्टर करने के लिए मटेरियल कैसे मिलाये

ग्रिट वॉश प्लास्टर करने के लिए आपको 2 : 1 का इस्तमाल करना होगा। यानि की एक टोकरी स्टोन स्टिप्स ( स्टोन के टुकड़े ) और 1 टोकरी सीमेंट। आपको पाउडर का इस्तमाल सभी मटेरियल को मिलाने से पहले करना है। यानि की पहले आपको सभी स्टोन चिप्स को पाउडर में मिलकर धो लेना है जिससे मार्बल चिप्स में चमक आ जाये उसके बाद सीमेंट के साथ मिलाना है।

सभी मटेरियल ध्यान देना चाहिए, कि पानी की मात्रा ज्यादा न हो नहीं तो दीवार पर प्लास्टर करते समय सभी मॅट्रिअल गिरने लगेगा।

Grit wash plaster kaise kiya jata hai

तैयारी के 30 मिनट के अंदर ग्रिट वॉश प्लास्टर लगाना होता है, अन्यथा पूरा सामान खराब हो जाता है और सीमेंट की मजबूती भी खत्म होने लगती है।

पलस्तर करने से पहले उस क्षेत्र को पूरी तरह से तैयार कर लें जहां आप प्लास्टर करना चाहते हैं। ग्रिट वॉश प्लास्टर करने के लिए आपको दीवार पर एक लकड़ी या एल्यूमीनियम की छड़ी को एक सीधी रेखा में लगाना होगा। जिसके अंदर ही आपको प्लास्टर करना होता है।

Grit Wash Plaster

सभी लकड़ी की छड़ को एक लाइन और समान दूरी पर फिक्स करने के बाद प्लास्टर किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्लास्टर के मसाले को अब उन लगाई गई छड़ के बीच में बिछाया जायेगा और उसे गुरमाला से पीट पीट कर छड़ की मोटाई के बराबर लाया जायेगा। छड़ की मोटाई 10 से 15 mm तक हो सकती है। इस छड़ को लगाने के दो जरूरी कारण है इससे ग्रिट वाश प्लास्टर की मोटाई एक बराबर मिलती है और प्लास्टर के बीच में सीधी लाइन यानि ग्रूव भी सही बनता है।

Grit Wash Plaster

प्लास्टर करने के बाद 10 मिनट बाद उसे पानी से धोया जाता है, और धोने के बाद ग्रिट वाश प्लास्टर की चमक आती है जिसे आप ऊपर दिए गए फोटो में देख सकते है।

ग्रिट वॉश प्लास्टर के नुकसान

  • ग्रिट वॉश प्लास्टर बहुत महंगा होता है
  • इसे करने के लिए कुशल मजदूर की जरूरत पड़ती है
  • अगर कच्चा प्लास्टर सही नहीं किया गया तो ग्रिट वाश प्लास्टर गिरने लगेगा।
  • ग्रिट वाश प्लास्टर को रिपेयर करना बहुत महंगा पड़ता है
  • अगर प्लास्टर किसी जगह से फटने, टूटने, या बजने लगता है तो तुरंत रिपेयर न करने पर पूरा प्लास्टर खराब हो जाता है।
  • ग्रिट वाश प्लास्टर को समय समय पर चमक प्रदान करने के लिए केमिकल से धोना पड़ता है।
  • प्रदूषण वातारवरण के लिए उचित नहीं है।

ग्रिट वॉश प्लास्टर के फायदे

  • ग्रिट वॉश प्लास्टर करने से आपका हमेशा का पेंट करने का खर्चा बच जाता है।
  • प्लास्टर झड़ने या टाइल उखड़ने की परेशानी नहीं होती।
  • एक्सटेरियर डिज़ाइन सुन्दर दीखता है।
  • दीवारे ज्यादा मजबूत हो जाती है।
  • बारिश के समय में दीवारों पर कभी भी सीलन नहीं आती।

2 thoughts on “Grit Wash Plaster Kya Hota Hai”

  1. Pingback: प्लास्टर के लिए कौन सा सीमेंट अच्छा है - Small House Plane

  2. Pingback: What are the 4 types of plywood? Top 5 Interior Plywood Design - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top