लेंटर डालने की विधि, लेंटर कैसे डाले

लेंटर डालने की विधि, लेंटर कैसे डाले | Slab Casting

लेंटर डालने की विधि जानना चाहते हैं या आप को ज्ञान नहीं है लन्तर डलने से पहले छत में क्या क्या चेक करना होता हो तो आपको आज इस लेख के माध्यम से पूरी जानकारी हो जाएगी। इस लेख में हमने अपने साल सालों का अनुभव लिखा है। कैसे छत का सरिया बंधा जाता है, बीम कैसे बनाया जाता है सरिया छोटा पद जाये तो कैसे उसे (develpment length) बड़ा करना है, छत पर कवर ब्लॉक (cover block) लगा हा या नहीं और बहुत कुछ। जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

लेंटर डालने की विधि | लेंटर डालने से पहले का काम

यदि आप अपने छत पर लेटर डालने जा रहे हैं या फिर लेंटर डालने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि आपकी छत मजबूत रहे और सालों साल चले। लेंटर डालने से पहले आपको अपने छत का शटरिंग सरिया और इलेक्ट्रिकल प्लंबिंग पाइप की फिटिंग सही तरीके से करवा लेनी चाहिए। आइये आई जानते हैं कि आपको सरिया कैसे बनवाना है और कितना एमएम का सरिया आपको अपनी छत पर बांधना चाहिए और किस प्रकार से आपको छत की सेटिंग करनी चाहिए जिससे लेंटर डालने में कोई भी परेशानी ना आए।

सरिया बांधने से पहले चेक करें कि सेटरिंग (Shuttering )सही है या नहीं

सरिया बांधने से पहले आपको छत की शटरिंग सही तरीके से करनी चाहिए सेटिंग करते समय आपको इन सभी बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि लेटर डालते समय आपको किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए और आपकी छत सेटिंग की वजह से नीचे ना बैठे।

  • छत की सेटरिंग करने के लिए हमेशा नई पिलाई का प्रयोग करें
  • छत की सेटरिंग करते समय भी के नीचे आप जो भी बाली या लोहे के पाइप लगा रहे हैं उनके बीच में एक से डेढ़ फुट की दूरी होनी चाहिए।
  • बीम के नीचे से शिकंजे के द्वारा पूरी तरह से कसा हुआ होना चाहिए ताकि लेंटर डालने पर भी ना खुले।
  • सेटरिंग करते समय बीच में कोई भी गैप नहीं होना चाहिए जिसकी वजह से लेंटर डालने में रोड़ी नीचे गिरने लगे।
  • छत के चारों ओर एक बराबर, बाहर की तरफ से रोक लगी होनी चाहिए।
  • यदि छत की मोटी 4 इंच डाली जा रही है तो चारों ओर में 4 इंच से लेकर 5 इंच की शटरिंग होनी चाहिए।
  • सरिया बेचने से पहले पिलाई पर और भी के अंदर शटरिंग तेल से तेल लगा देना चाहिए ताकि लेंटर खोलने के बाद शटरिंग आसानी से खुले और छत एकदम प्लेन निकले।
  • सेटरिंग करने के बाद बीच में जितनी भी गाबड़ी (small space filled by any item like jut bag, polythene, etc.)भरनी होती है वह सभी पहले ही भर दे सरिया बांधने के बाद यह काम करना मुश्किल हो जाता है।
  • सेटरिंग होने के बाद सभी भी को अच्छे से चेक करना चाहिए वह एक सीधी लाइन में है या नहीं।
  • भीम की चौड़ाई भी आपको एक बार जरूर चेक कर लेनी चाहिए यदि भीम की चौड़ाई 9 इंची है तो वह 9 इंची से अधिक नहीं होनी चाहिए।

सरिया का काम शुरू करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छत पर सरिया बांधने का काम सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि सरियाकंक्रीट के साथ मजबूती से पकड़ बनाती है और यदि छत का सरिया ठीक से न बाँधा गया हो तो छत खराब हो सकती है। आपको इन सभी बातों पर ध्यान देना चाहिए और आपको यह भी समझना चाहिए कि सरिया को किस तरह से बांधना चाहिए।

  • छत का सरिया बांधते समय हमेशा टीएमटी सरिया का प्रयोग करना चाहिए और उनका ग्रेड Fe 500 या इससे अधिक होना चाहिए।
  • छत के बीम में हमेशा कम से कम 16mm का सरिया बांधना चाहिए।
  • यदि आप 16 mm का सरिया बीम में बाँध रहे है और वह छोटा पड़ जाये तो आपको 50xD फॉर्मूले का प्रयोग करना चाहिए।
  • फॉर्मूले के अनुसार सरिया को ओवरलैप करने के लिए (50x 16 ) 800 mm overlapping करनी चाहिए।
  • बीम में रिंग की दुरी 300mm अधिक कभी न हो एक अच्छी बीम की रचना करने के लिए रिंग की दुरी 200 से 250 mm होनी चाहिए।
  • छत का सरिया बांधने के लिए हमेशा 10mm या 12 mm सरिया का प्रयोग करें
  • छत के लिए एक्स्ट्रा सरिया डालने के लिए केवल 8mm का सरिया का ही प्रयोग करें।
  • यदि छत में क्रैक bar दिया गया है तो उसकी लंबाई को जरुर चेक करें क्रैक बार की लंबाई चेक करने का फार्मूला 50xd है जहां D का मतलब diameter of bar है।
  • छत के सरिया के बीच में लगभग 200mm से 250 mm का गैप होना चाहिए।

इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग पाइप डालें

पूरे छत की सेटिंग सरिया बनने के बाद आपको उसमें इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग के पाइप डालने चाहिए। प्लंबिंग और इलेक्ट्रिकल के पाइप डालते समय हमेशा यह चेक करें कि पाइप सरिया से ऊपर नहीं आना चाहिए।

इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग के पाइप डालने के बाद आपको हमेशा इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग के मिस्त्री को अपने साथ रखना है क्योंकि कंक्रीट या लेटर डालते समय कोई भी पाइप टूट जाता है तो उसे तुरंत ठीक किया जा सके, वरना बाद में इलेक्ट्रिकल वायरिंग के लिए परेशानी आ सकती है और प्लंबिंग का पाइप टूटने से छत में सीलन आ सकती है।

लेंटर डालने का काम शुरू करें

सभी काम पूरा होने के बाद आप लेंटर डालने की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। आपको बता दे की लेंटर डालने के लिए आपको कंक्रीट m20 ग्रेड या m25 ग्रेड के हिसाब से बननी चाहिए। यदि आप किसी कॉन्टैक्टर को हायर करते हैं तो वह आपके कंक्रीट को सही अनुपात में नहीं बनाते हैं जिस छत जल्दी से क्रेक हो जाती है और उसमें सीलन आने की भी संभावना होती है।

तो आपको हमेशा कांटेक्ट को बता देना चाहिए कि आपको m20 और m25 ग्रेड के हिसाब से ही कंक्रीट बनाना चाहिए।

M20 grade concrete – 1:1.5:3 ( 1 cement, 1.5 balu, 3 Gitti Tokri)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

M25 grade concrete – 1:1:2 ( 1 cement, 1 balu, 2 Gitti Tokri) ज्यादा मजबूती और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट के लिए

FAQ

छत में सरिया कितनी दूरी पर बांधनी चाहिए?

छत में सरिया हमेशा 200 mm से 250 mmकी दूरी पर बांधना चाहिए।

मकान का लेंटर कितने दिन में खुलना चाहिए?

मकान का लेंटर कम से कम 16 दिन बाद ही खोलना चाहिए। 16 दिन में भी आप सिर्फ छत का शटरिंग खोल सकते हैं परंतु beam के नीचे से आपको कोई भी बल्ली या प्रॉप्स नहीं हटाना चाहिए।

मकान की छत की मोटाई कितनी होनी चाहिए?

यदि आप छत का लेटर अपने घर के लिए डाल रहे हैं तो आप 4 से 5 इंची छत की मोटाई रख सकते हैं परंतु इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट छत की निर्माण कर रहे हैं तो आप 5 इंची से 7 इंची के बीच में छत की मोटाई रख सकते हैं।

लेंटर कौन से दिन डालना चाहिए?

लेंटर डालने का सबसे अच्छा दिन रविवार बुधवार शुक्रवार माना जाता है आप इन दिनों में लेंटर डाल सकते हैं।

छत की ढलाई के बाद कितने दिन तक पानी देना चाहिए?

छत की ढलाई के बाद आपको लगातार 7 दिन तक छत पर पानी भर के रखना चाहिए।

छत की ढलाई के लिए कौन सा सीमेंट अच्छा होता है?

छत ढलाई के लिए सबसे अच्छा OPC Ultra tech cement है।

लेंटर कितने दिन में खुलना चाहिए

अगर आपने अपनी छत का लेंटर डाल दिया है और उसे अब खोलना चाहते है परन्तु आपको नहीं पता कि छत का लेंटर कितने दिन में खुलना चाहिए तो आज के इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिलेगी की कॉलम का शटरिंग कब खोलना चाहिए, बीम का शटरिंग कब खोलना चाहिए 

1 thought on “लेंटर डालने की विधि, लेंटर कैसे डाले | Slab Casting”

  1. Pingback: खुली छत पर कौन सा टाइल लगवाना चाहिए - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top