छत की लीकेज बंद करने के उपाय | How to stop roof leakage

छत की लीकेज बंद करने के उपाय | How to stop roof leakage

छत की लीकेज बंद करने के उपाय: बारिश के मौसम में उन लोगो को सबसे ज्यादा समस्या होती है जिनकी छत से पानी टपकता है या छत में सीलन आने लगती है। हम सभी लाखो घरेलू नुस्खे अपना लेते है इसके बावजूद छत से पानी टपकना बन नहीं होता है। इस प्रकार की समस्या छोटे गांव से लेकर मेट्रो सिटी के घरों में है। अच्छी खासी लेंटर की छत भी लीक करने लगती है, गाटर पटिया की छत का भी यही हाल होता है। आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपको छत की लीकेज बंद करने के उपाय बताएंगे जोकि एक्सपर्ट भी इस्तमाल करते है। आप इन तरीको से अपनी छत को टपकने से रोक सकते है।

छत की लीकेज बंद करने से पहले जाने

छत की लीकेज बंद करने से पहले आपको यह पता करना होगा कि छत कहाँ से लीक कर रही है और लीक करने का क्या कारण है तभी आप उसका सही उपाय कर पाएंगे।

  • छत के लीकेज जगह की पहचान करें और उसे मार्क करें।
  • अगर नहीं पता चल रहा ही कहाँ से छत लीक है तो पूरी छत पर पानी भर दे।
  • कुछ घंटे बाद देखे की छत में सीलन या पानी कहाँ से टपक रहा है।
  • आप छत पर नीला रंग का पानी भी भर सकते है जिससे जल्दी लीकेज के निशान दिखने लगेंगे।

छत की लीकेज बंद करने के उपाय (घरेलू)

यदि आपकी छत में छोटे छोटे दरार है जिसकी वजह से छत में सीलन आ रही है तो आप घर में ही इसका इलाज कर सकते है आपको किसी एक्सपर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • आप पेट्रोल और थर्माकोल का प्रयोग करके एक गाड़ा घोल बना सकते है और उससे छत की दरार को भर सकते है। थर्माकोल को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले और उसमें पेट्रोल डालें, ऐसा करने से एक गाड़ा घोल बनेगा जिससे आप दरार में दाल सकते है। इससे 4-5 घंटे सूखने के लिए छोड़ दे। छत से पानी टपकना और सीलन बंद हो जाएगी।
  • यदि छत से या दीवार से थोड़ा थोड़ा पानी टपक रहा है तो आप दही और चीनी का इस्तमाल कर सकते है, दोनों को मिलाकर 24 घंटे के लिए छोड़ दे और अगले दिन दही चीनी के मिश्रण में थोड़ा पानी मिलाकर उसे थोड़ा पतला कर ले और लीकेज वाली जगह पर लगाएं, सूखने के बाद छत से पानी टपकना बन हो जायेगा।
  • आप सीमेंट का घोल बनाकर उसे ब्रश से लीकेज वाली जगह पर लगा सकते है। घोल लगाने से पहले जगह को पूरी तरह साफ कर ले और सूखा रखे। घोल लगाने के बाद सूखने तीन से चार घंटे के लिए छोड़ दे। छत से पानी टपकना बन हो जायेगा।
  • आप ऑनलाइन वाटरप्रूफिंग या क्रैक फिलिंग स्प्रे भी मंगा सकते है जो जल्दी आपको छत लीकेज की समस्या से राहत दिला सकते है।

छत की दरार कैसे बंद करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आपके छत पर छोटी और बड़ी दरार है जिसकी वजह से आपकी छत में सीलन या लीकेज हो रही है तो आपको दरार बंद करने के लिए Dr. Fixit 301 URP और Dr Fixit Crack X Powder इन दोनों के प्रयोग से आप छत की दरार को हमेशा के लिए बंद कर सकते है।

छत की लीकेज
  • छत में आई दरार को अच्छी तरह से साफ करें और इसे 3 से 5 मिमी तक चौड़ा करें और 10 मिमी तक गहरा करें।
  • दरार से सारी धूल और मलबा बाहर निकाल दें
  • अब Dr Fixit Crack X Powder को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप Dr. Fixit 301 URP का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • क्रैक भरने के बाद सूखने के लिए तीन से चार घंटे छोड़ दे उसके बाद Dr. Fixit 301 URP का घोल रिपेयर किये गए स्थान पर लगाए।
  • ऐसा करने से आपकी छत के सभी दरार परमानेंट बंद हो जाएंगे।

घर की छत से पानी टपकना कैसे बंद करें | छत की लीकेज

  • सबसे पहले पता करें कि छत से पानी किस जगह से टपक रहा है।
  • यदि छत में ज्यादा ही बड़े क्रैक है और ज्यादा जगह से पानी टपक रहा है तो आपको इंजेक्शन ग्रूटिंग (injection grouting) करने की जरूरत पड़ेगी आप किसी एक्सपर्ट की सहायता ले सकते हैं।
  • अगर आपकी छत से कम मात्रा में पानी टपकता है और एक या दो जगह सेही पानी टपकने की समस्या है तो आप स्वयं ही वॉटरप्रूफ कर सकते हैं।
  • छत की वॉटरप्रूफ करने के लिए आपको सबसे पहले छत से उसे जगह के प्लास्टर को उखाड़ना होगा जहां से पानी टपक रहा है।
  • प्लास्टर हटाने के बाद अगर आपको कोई दरार दिखे तो सबसे पहले दरार को वी-आकार में काटकर उसमें वॉटरप्रूफिंग केमिकल और सीमेंट रेत का घोल बनाकर उसकी मरम्मत करें।
  • रिपेयर करने के बाद इसे 6 से 7 घंटे के लिए छोड़ दें और अगले दिन वॉटरप्रूफ करने की प्रक्रिया शुरू करें।
  • वॉटरप्रूफ करने के लिए Dr. Fixit 301 URP के दो कोट आप उस जगह पर लगा सकते हैं जहां से छत लीक हो रही है।
  • दोनों को एक दूसरे के अल्टरनेटिव दिशा में होना चाहिए।
  • वॉटरप्रूफ कोट लगने के बाद, इसे सूखने के लिए 7 से 8 घंटे के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी छत से पानी टपकना बंद हो जाएगा और आपकी छत वाटरप्रूफ भी हो जाएगी।

Also read,

1 thought on “छत की लीकेज बंद करने के उपाय | How to stop roof leakage”

  1. Pingback: दीवार की सीलन का इलाज, सीलन को रोकने के उपाय | Deewar ki seelan ka ilaj - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top