छत ढलाई के लिए कितने का रोड़ी बनाये सीमेंट बालू बजरी अनुपात

छत ढलाई के लिए कितने का रोड़ी बनाये | सीमेंट बालू बजरी अनुपात

सीमेंट बालू बजरी अनुपात: आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं की छत ढलाई के लिए कितने का रोड़ी बनाएं। यदि आप नहीं जानते कि कैसे मकान के लिए कंक्रीट के लिए मसाला बनाना है तो आज आप यहां पर सीख पाएंगे और यह भी जान पाएंगे कि आपको कितना कितना रोड़ी बालू सीमेंट मिलना है। ताकि आपका कंक्रीट एक अच्छी गुणवत्ता का बने और आपकी मकान की छत की ढलाई या column की ढलाई अच्छे से हो।

किसी भी मकान को एक मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए उसका कंक्रीट का मसाला बिल्कुल उच्चतम गुणवत्ता का होना चाहिए। यदि आप उसमें सिर्फ सीमेंट ज्यादा मिलकर उसे अच्छा बनाना चाह रहे हैं, तो यह नामुमकिन है। क्योंकि सीमेंट ज्यादा डालने से कंक्रीट सूखने के बाद फटने लग जाता है।

परंतु आप इसमें सभी सामग्री जैसे सीमेंट, बालू, बजरी और पानी सभी सही तरीके से मिलाते हैं, तो आपका कंक्रीट बिल्कुल उच्चतम क्वालिटी का बनता है। जिससे ढलाई करने के बाद आपका मकान मजबूत व सालों साल के लिए टिकाऊ बन जाता है।

1 से 3 मंजिल मकान बनाने के लिए कंक्रीट कैसे बनाएं | सीमेंट बालू बजरी अनुपात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आप गांव या शहर में अपना 2 या 3 मंजिल का मकान बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका मकान कम से कम 50 सालों के लिए टीका रहे और उसमें कोई भी परेशानी ना आए तो आपको नीचे बताए गए सीमेंट बजरी बालू के अनुपात में ही कंक्रीट बनाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते तो आपका मकान 15 से 20 सालों में जर्जर होने लगेगा और आपको दोबारा से मकान बनाना पड़ेगा।

आपको बता दे की कंक्रीट को आप अगर मिक्सर मशीन से मिला रहे हैं तो आप 2 तरह का कंक्रीट बना सकते हैं। जो की एक उच्चतम गुणवत्ता वाले concrete हैं। इन कंकरीट को 2 अलग-अलग नाम दिए गए हैं

  • M 20 Grade concrete
  • M25 Grade concrete

इन दोनों ग्रेड की कंक्रीट का प्रयोग अक्सर रेजिडेंशियल मकान बनाने के लिए किया जाता है। यदि आप मकान बना रहे हैं तो इन दोनों में से किसी भी कंक्रीट ग्रेड का प्रयोग कर सकते हैं।

सीमेंट बालू बजरी अनुपात कॉलम, बीम व छत ढलाई के लिए

जैसा कि हमने बताया कि आप M20 और M30 ग्रेड का कंक्रीट मकान बनाने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि m20 ग्रेड क्या होता है और इसमें कितना सीमेंट बालू बजरी मिलाया जाता है।

M20 ग्रेड कंक्रीट क्या होता है?

M20 कंक्रीट का एक ग्रेड है जिसमें M का मतलब मिश्रण है और 20 मेगापास्कल (एमपीए) या 20 न्यूटन प्रति वर्ग मिलीमीटर (एन/मिमी^2) संपीड़न शक्ति होती है। और कंप्रेसिव स्ट्रेंथ का मतलब है कि कंक्रीट धंसने से पहले कितना भार झेल सकता है।

M20 ग्रेड का मतलब, जिसमे कंक्रीट 20 मेगापास्कल (MPa) या 20 न्यूटन प्रति वर्ग मिलीमीटर (N/mm2) तक कम्प्रेस्सिव स्ट्रेंथ को सहन कर सकता है। इतना वजन डालने पर कंक्रीट नहीं टूटेगा। यदि इससे अधिक कम्प्रेस्सिव दवाब डाला जाता है तो कंक्रीट टूटने लगता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

M 20 Grade – 1:1.5:3

जिसका मतलब है 1 टोकरी सीमेंट, 1.5 टोकरी बालू, 3 टोकरी बजरी

इसका मतलब है कि आप सीमेंट के एक बैग में तीन टोकरी बालू और 6 टोकरी बजरी डाल सकते हैं। अगर आप इस तरह से अपना कंक्रीट तैयार करेंगे तो आपका कंक्रीट बहुत मजबूत और काम लायक बनेगा। आपको इसमें पानी डालने की सुविधा भी देखनी होगी कि इसमें कितना पानी डालना है।

कंक्रीट की क्वालिटी के हिसाब से आप पानी मिल सकता है। आप चाहें तो इसका slump test भी कर सकते हैं। ताकि आपको पता चल सके कि इसमें कितना पानी मिलाना चाहिए। यह काम करने योग्य होना चाहिए और इसकी गुणवत्ता भी अच्छी होनी चाहिए।

M25 ग्रेड कंक्रीट क्या होता है?

M25 कंक्रीट का एक ग्रेड है जिसमें M का मतलब मिश्रण है और 25 Mega Pascal (MPa) या 25 न्यूटन प्रति वर्ग मिलीमीटर (N/mm2) संपीड़न शक्ति होती है। और कंप्रेसिव स्ट्रेंथ का मतलब है कि कंक्रीट टूटने से पहले कितना भार झेल सकता है।

M 25 Grade – 1:1:2

जिसका मतलब है 1 टोकरी सीमेंट, 1 टोकरी बालू, 2 टोकरी बजरी

100 फुट लेंटर में कितना मटेरियल लगता है

सबसे सस्ता सीमेंट कौन सा है

यदि आप छत ढलाई के लिए जानना चाहते हैं की सबसे बढ़िया सीमेंट कौन सा है, तो आप बिना सोचे समझे अल्ट्राटेक सीमेंट का प्रयोग छत ढलाई के लिए कर सकते है।
यह भारत का नंबर वन सीमेंट है, यह सीमेंट थोड़ा महंगा भी है। परंतु आप अपने छत की गुणवत्ता बढ़ाना चाहते हैं तो आप ही सीमेंट को छत ढलाई के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

FAQ

छत के लिए कौन सी छड़ सबसे अच्छी है?

छत ढलाई के लिए यदि आप छड चुनना चाहते हैं तो आप 10 MM और 12 MM का छड़ चुन सकते हैं यदिआप कंपनी के बारे में जानना चाहते हैं तो आप टाटा कंपनी या फिर जिंदल कंपनी का छड़ प्रयोग कर सकते हैं।

1000 स्क्वायर फीट छत में कितना सीमेंट लगेगा?

1000 स्क्वायर फीट छत की ढलाई करने में लगभग 30 से 40 बैग सीमेंट लगेगा।

सीमेंट रेत गिट्टी का अनुपात

1:1.5:3, 1:1:2 For M20 and M25 Grade concrete

छत की मोटाई कितनी होनी चाहिए 2023

अपने मकान का खर्च बढ़ाने के लिए जाने की छत की मोटाई कितनी होनी चाहिए। यह छत निर्माण के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है।

House Construction Step by Step

House Construction Step by Step | घर का निर्माण चरण दर चरण कैसे करें 2024

जाने की कैसे स्टेप बाय स्टेप मकान का निर्माण किया जाता हैइन सभी चरणों को देखें कहीं आप का मकान गलत तो नहीं बन रहा!

घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है

घर बनाने के लिए कौन सा ईट अच्छा है

मकान बनाने के लिए कौन सी ईटें बेहतर रहेगी और किन ईटों से मकान बनाने का खर्चा कम आएगा।

यदि आप अपने मकान का नक्शा बनवाना चाहते हैं तो आप हमें 7398460368 व्हाट्सएप पर संपर्क कर सकते हैंआप भारत के किसी भी कोने में रहते हो आप हमें ऑनलाइन संपर्क करके अपना मनचाहा मकान का नक्शा बनवा सकते हैंआपको बता दे कि आपके मकान बनाने के लिए 50% एडवांस देना होगा।

Also read,

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top