Low Cost House Construction In Village India

Low Cost House Construction In Village India

Low Cost House Construction: हम सभी भारतवासी अच्छी तरह जानते है कि एक मकान बनाना कितना महंगा होता है और अपने सपनों का घर बनाने के लिए एक आदमी अपने जीवन की सभी पूंजी भी लगा दे तब भी वह कम पड़ जाती है। फिर भी आज के समय में कम लागत वाली निर्माण सामग्री और कुशल योजना से भारत में कम लागत वाला घर बनाया (Low Cost House Construction) जा सकता है।

यह सोचने में जितना आसान लगता है उतना आसान नहीं है। एक कम बजट में घर बनाना आसान काम नहीं है, इसके लिए आपको पहले से बहुत सारी योजनाएं बनाकर रखनी होगी और उन सभी के अनुसार ही अपने मकान का निर्माण कार्य शुरू करना होगा।

एक बिल्डर हो या फिर मकान मालिक हर कोई चाहता है कि उसका मकान कम खर्चे में बन जाए परंतु मकान मालिक को मकान निर्माण की जानकारी न होने के कारण वह अपना मकान कम खर्चे में नहीं बनवा पता है। परंतु आज के इस आर्टिकल में हम आपको समझने वाले हैं कि कैसे आप कम खर्चे में अच्छा मकान का निर्माण कर सकते हैं। नीचे दिए गए सभी टिप्स के अनुसार आप अपने मकान को कम खर्चे में बना सकते हैं।

Tips For Low Cost House Construction

  • अपने घर के डिज़ाइन को सरल बनाएं
  • जरूरत के हिसाब से घर बनाने की योजना बनाये
  • एक अनुभवी बिल्डर को नियुक्त करें
  • सामान्य ठेकेदार बनकर लागत बचाएं
  • कम लागत वाले घर का अनुमान पहले से बना लें
  • भवन निर्माण सामग्री का चयन सोच-समझकर करें
  • छूट पर सामग्री खरीदें

अपने घर के डिज़ाइन को सरल बनाएं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एक सस्ता घर बनाने के लिए सबसे अहम हिस्सा होता है उसका इंटीरियर डिजाइन यदि, आप अपने मकान का इंटीरियर डिजाइन सिंपल रखते हैं। तो आपका मकान का खर्चा बहुत ही कम हो जाएगा मकान बनाने में जितना खर्चा होता है, उतना ही खर्च उसके इंटीरियर डिजाइन में होता है।

जैसे की मार्बल टाइल लगवाना, छत के ऊपर POP डिजाइन बनवाना, स्टाइलिश और लग्जरी बाथरूम बनवाना या फिर मकान का दिखने वाला अच्छा फर्नीचर यदि आप इन सभी चीजों को नजर अंदाज करते हैं। तो आपका मकान का खर्चा 20 से 30% पहले ही कम हो जाएगा।

जरूरत के हिसाब से घर बनाने की योजना बनाये ( Plan as Needed)

घर बनाते समय आपको यह ध्यान देना है कि आपके घर में कितने फैमिली मेंबर हैं। उसी के अनुसार आपको अपने मकान का निर्माण शुरू करना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपको कितने कमरों की जरूरत है। क्योंकि उसी हिसाब से आपका मकान बनाने का खर्चा बढ़ता जाता है। यदि आप घर में चार लोग हैं तो उसके हिसाब से अगर आप चार कमरे बनाते हैं तो आपको ज्यादा महंगा पड़ सकता है। आप दो कमरों में भी रह सकते हैं जिससे आपका मकान का खर्चा बहुत कम हो जाएगा।

यह आपका निर्णय पर आधारित होता है कि आपको किस हिसाब से अपने मकान की योजना बनानी है। यदि आपका बजट कम है तो आपको एक छोटे घर की योजना बनानी चाहिए। जिससे आपका मकान कम पैसों में आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा जितना छोटा घर आप बनाएंगे उसका कार्य उतना ही जल्दी खत्म होगा। जितना ज्यादा समय आप अपना मकान बनाने में लगाएंगे आपका उतना ही खर्च अधिक होगा।

एक अनुभवी बिल्डर को नियुक्त करें (Hire Contractor)

आप एक अनुभवी बिल्डर को मकान बनाने का ठेका दे सकते हैं। यदि आप किसी ठेकेदार को पदार्थ के साथ में ठेका देते हैं तो यह आपको थोड़ा महंगा पड़ सकता है। आप चाहे तो ठेकेदार को लेबर रेट पर मकान बनाने का ठेका दे सकते हैं और बिल्डिंग मटेरियल आप अपने हिसाब से खरीद कर ला सकते हैं। आप क्योंकि ठेकेदार कम गुणवत्ता वाला पदार्थ लगाकर आपसे अधिक पैसे ले सकता है जिससे आपका मकान बनाने के खर्चे पर सीधा असर पड़ेगा।

किसी भी ठेकेदार को मकान बनाने के लिए नियुक्त करने से पहले आपको बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का रेट पता होना चाहिए। यदि आप मकान बनाने के रेट के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको पहले मकान बनाने के रेट की सभी जानकारी ले लेनी चाहिए। तभी आपको किसी ठेकेदार से बात करनी चाहिए जिससे आप उनसे रेट के बारे में बातचीत करके रेट कम करवा सकते हैं। एक सस्ता और कम बजट में मकान बनाने के लिए आपको यह करना बहुत ही जरूरी है।

सामान्य ठेकेदार बनकर लागत बचाएं (Becoming a general contractor)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

यदि आप ठेकेदार का काम खुद कर सकते हैं तो आपको ठेकेदार को नहीं लगना चाहिए आप आप चौक से मजदूर मिस्त्री लाकर अपना मकान बनाना शुरू कर सकते हैं। यदि आप मकान बनाने के बारे में थोड़ी भी जानकारी रखते हैं तो आप स्वयं अपना मकान बनवा सकते हैं जिससे आपका खर्चा कम होगा।

यदि आप स्वयं ठेकेदार हैं तो आपको यह सब जानकारी होती है कि किस काम में कितना समय लगता है और काम को कैसे किया जाता है। ठेकेदार होने का एक बड़ा फायदा होता है कि आपके पास स्वयं का लेबर नेटवर्क होता है। जिसे आप आसानी से अपना काम करवा सकते हैं ऐसा करने से आपका समय और पैसा दोनों बचता है।

कम लागत वाले घर का अनुमान पहले से बना लें (Building Estimate)

मकान का काम शुरू करने से पहले आपको एक Construction Estimate जरूर बनवा लेना चाहिए जब आपके पास कंस्ट्रक्शन निर्माण का अनुमान पहले से ही होगा तो आपको पता रहेगा कि किस काम को करने में आपका कितना पैसा और समय खर्च होने वाला है।

यदि आप कंस्ट्रक्शन ऐस्टीमेट के अनुसार अपना मकान बनाते हैं तो आपका मकान का कार्य समय सीमा पर पूरा होता है जिससे आपका मकान बनाने के खर्चे पर सीधा असर पड़ता है।

कंस्ट्रक्शन ऐस्टीमेट में आपको सभी जानकारी मिल जाती है, कि आपका मकान बनाने में कितना बिल्डिंग मटेरियल लगने वाला है उसी के हिसाब से आप बिल्डिंग मटेरियल भी खरीद सकते हैं और बिल्डिंग सप्लायर से बिल्डिंग मटेरियल के छूट की बात कर सकते हैं। एक सस्ता मकान बनाने के लिए आपको इन सभी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान जरूर देना चाहिए।

भवन निर्माण सामग्री का चयन सोच-समझकर करें (Choose Material Wisely)

भवन निर्माण की सामग्री को आपको सोच समझ कर खरीदना चाहिए, आज के समय में बहुत सी ऐसी बिल्डिंग मटेरियल आ चुकी हैं जिनका इस्तेमाल आप मकान बनाने के लिए कर सकते हैं। यह टिकाऊ और अच्छी गुणवत्ता वाली होती है और इनका प्राइस भी बहुत कम होता है। जैसे कि आप लाल ईंट की जगह Fly ash की ईंटें मकान निर्माण के लिए प्रयोग कर सकते हैं।

मकान निर्माण दो तरीके से किया जाता है जिसमें पहले ही पिलर खड़े कर दिए जाते हैं उसके बाद छत की ढलाई होती है फिर पूरे मकान में चेन्नई का काम शुरू किया जाता है और दूसरा तरीका है पहले सभी दीवारों को खड़ा कर दिया जाता है उसके बाद छत की ढलाई की जाती है।

कम खर्चे में मकान बनाने के लिए आपको पहले सभी दीवार की चिनाई कर देनी चाहिए उसके बाद लेंटर डालना चाहिए इससे आपका मकान बनाने का खर्चा बहुत ही कम आता है। क्योंकि इसमें आपको ज्यादा पिलर (Column) नहीं देने पड़ते हैं मकान का लोड दीवारों पर आ जाता है।

आप लैंटर की छत की जगह गाटर पत्थर की छत भी बना सकते हैं इस प्रकार की छत निर्माण में आपका बहुत कम पैसा लगता है और इसमें आपका समय की भी बचत होगी।

अपने मकान में खर्च को कम करने के लिए आप बाजार से पुराना गाटर भी खरीद सकते हैं जो आपको बहुत ही कम रेट पर मिल जाएगा इस आपका मकान की छत निर्माण का खर्चा लगभग आधा हो जाएगा।

छूट पर सामग्री खरीदें

मकान का एस्टीमेट बनने के बाद आपके पास मकान में लगने वाली सभी बिल्डिंग मटेरियल की लिस्ट होती है और आपको पता होता है कि आपको कितना मैटेरियल खरीदना है इस चीज का फायदा आप उठा सकते हैं और बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर जाकर सभी पदार्थ के लिए मोलभाव कर सकते हैं जिससे आपको मकान बनाने में दो से तीन परसेंट का मार्जिन मिल जाएगा।

Low Cost Village House Design in India 2023 जो भी लोग कम बजट में या कम खर्चे में अपना घर बनाना चाहते हैं तो आप तो वह इस नक्शे के अनुसार अपना घर बना सकते हैं जिसमें आपका लगभग 9 से 10 Lakh रुपए का खर्चा…

अगर आपको ऐसे ही और मकान के नक्शे चाहिए तो हमारी वेबसाइट पर व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें और मकान के नए नक्शे बनवाने के लिए आप हमे whatsapp कर सकते है यदि आप हमसे अपनी मनपसंद मकान का नक्शा बनवाना चाहते है तो भी आप हमें (7398460368) whatsapp message कर है।

आप किसी भी प्रकार का डिजाइन बनवाना चाहते हैं आप हमें संपर्क कर सकते हैं हम आपके लिए आपके हिसाब से कोई भी 2D या 3D प्लान बना देंगे यह सर्विस हमारी paid है इसके लिए आपको चार्ज देना होगा आप हमें कांटेक्ट करने के लिए हमारी ईमेल आईडी या हमारे व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर सकते हैं और अपनी सारी जानकारी भेज सकते हैं जो जो आपको एक मकान के अंदर चाहिए।

Our YouTube Channel – Visit

Also read,

4 thoughts on “Low Cost House Construction In Village India”

  1. Pingback: 18 x 40 house plan with car parking | 18×40 house plan 2bhk - Small House Plane

  2. Pingback: तिरछा प्लॉट आगे दुकान पीछे मकान दो मंजिल | Aage Dukan Piche Makan Ka Naksha - Small House Plane

  3. Pingback: भारत में 2 मंजिला घर बनाने में कितना खर्च आता है - Small House Plane

  4. Pingback: 3 Lakh me Ghar Kaise Banaye 2024 - Small House Plane

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top